आगामी बाल शिविर

प्रिय साधक भाई-बहनों, आगामी कानपुर शिविर दिनांक 23 अक्बटूर 2026 से जे0के0 मंदिर के पीछे, सोसाइटी धर्मशाला, पांडुनगर, कानपुर में आयोजित होगा जिसकी पूर्ति दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः होगी। जो साधक शिविर में भाग लेना चाहते हैं वो 15 दिन पूर्व ही अपने आने की सूचना श्रीमती सुशीला जी को मो0 9322185891 पर दे दें।
बीसलपुर शिविर
बीसलपुर शिविर दिनांक 14 नवंबर 2026 से श्री अग्रबाल सभा भवन, बीसलपुर में आयोजित होगा जिसकी पूर्ति दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः होगी। जो साधक शिविर में भाग लेना चाहते हैं वो 15 दिन पूर्व ही अपने आने की सूचना श्री विष्णु कुमार गोयल, अध्यक्ष जी को मो0 9412482706 पर दे दें।

Charitable Services

होम्योपैथी डिस्पेंसरी एवं फिजिओथेरेपी केंद्र

साधना धाम परिसर में पूज्य सुमित्रा माँ की स्मृति में एक होम्योपैथी डिस्पेंसरी एवं फिजिओथेरेपी केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें साधक भाई-बहनों एवं जरूरतमन्द जन-सामान्य के लिए निःशुल्क होम्योपैथी डिस्पेंसरी एवं फिजिओथेरेपी सेवा प्रदान की जाती है।
होम्योपैथी डिस्पेंसरी:
मरीजों को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए एक डिग्रीधारक होम्योपैथिक डॉक्टर की नयुक्ति की गई है जो मरीजों की जांच करने के उपरांत गुणवत्तायुक्त दवाई प्रदान करते हैं।
फिजिओथेरेपी केंद्र:
इस केंद्र पर मरीजों की सुविधा के लिए कई आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं जिनके माध्यम से विभिन्न प्रकार के शारीरिक दर्द के मरीजों को थेरेपी दी जाती है। यहाँ भी डिग्रीधारक फिजिओथेरेपिष्ट लोगों की सेवा करते हैं।
उपरोक्त केंद्र पर आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु साधना धाम के समर्पित सेवादार श्री रामबहादुर द्वारा प्रदान की गई निधि से सार्वजनिक शीतल जल की मशीन की व्यवस्था की गई है जिसका भरपूर लाभ आने-जाने वाले राहगीर एवं अन्य लोग उठाते हैं।